Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

वाराणसी : चुप्पी तोड़ें,खुलकर बोलें

Published - Mon 14, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

वाराणसी। खामोशी भी कई बार अपराध बन जाती है। अपराध को बढ़ावा देती है। कोई भी अपराध किसी के साथ तभी दोहराया जाता है, जब पहली बार वह चुप रह जाता है। महिला अपराध बढ़ने और विभत्स रूप में पहुंचने के पीछे भी यही वजह है। इसलिए आप खुलकर सामने आइए। चुप्पी तोडि़ए, सामने आइए और अपनी बात कहिए। पुलिस से डरने की बजाय जुड़ने का प्रयास करिए। अपराजिता अभियान के तहत 12 जनवरी को अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पहडिया में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद ने छात्राओं से यह बात कही। एक अध्यापक के तौर पर एसपी क्राइम ने छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली के बारे में बताया। महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 100 के साथ ही यूपी कॉप मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया के जरिये होने वाले अपराधों से बचने के लिए छोटे छोटे एहतियात रखने वाली बातें बताईं। इस दौरान छात्राओं ने खुलकर एसपी क्राइम से सवाल किया जिसका उन्होंने बेहद सहज भाव से जवाब दिया। डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव और डीन एसएस कुशवाहा ने भी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। (12-1-19)