Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बस्ती : महिलाएं हेल्पलाइन पर करें शिकायत

Published - Sun 16, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला आयोजित

बस्ती। महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध से घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस महिलाओं की हर समय हर जगह मदद करने के लिए मुस्तैद है। शहर के बेगम खैर गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में 30 नवंबर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार सिंह ने यह बात कही। उन्होंने हेल्पलाइन 1090 और डायल 100 के विषय में विस्तार से बताया। सीओ ने कहा कि हेल्पलाइन पर जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है। ऐसे में यदि आसपास भी महिला हिंसा का मामला है तो हेल्पलाइन से मदद पहुंचाएं। पुलिस आपके साथ है। (30-11-18)