Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बरेली : पुलिस हर समय तैयार

Published - Mon 07, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

बरेली। पुलिस आपकी मदद को 24 घंटे हमेशा तैयार रहती है। बस आपको खुद ही इसके लिए आगे बढ़ना होगा। संकोच छोड़ना होगा और खुद को पुलिस तक पहुंचाना होगा। अगर पुलिस को कुछ नहीं बताएंगी तो मदद नहीं हो पाएगी और इससे अपराध करने वालों के हौसले भी बुलंद होंगे। अपराजिता अभियान के तहत बीबीएल स्कूल की अलखनाथ शाखा में 28 नवंबर को पुलिस की पाठशाला में साओ सीमा यादव और सीओ कुलदीप कुमार ने छात्राओं को यह सीख दी। उन्होंने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली बताने के साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर तुरंत कॉल करने को प्रेरित किया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ लेते हुए संकल्प लिया। (28-11-18)