Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बहराइच : हर जानकारी साझा करें

Published - Fri 08, Feb 2019

पुलिस की पाठशाला

बहराइच। छात्राएं स्कूल, कोचिंग या अन्य कहीं भी जाएं तब किसी भी ऑटो, रिक्शा या कैब में बैठने के साथ ही परिवार से उस रिक्शे के नंबर जरूर शेयर करें। ऐसा करना आपकी सुरक्षा को और मजबूत करेगा। अपराजिता अभियान के तहत 6 फरवरी को रिसिया के शास्त्रीनगर स्थित बुधनी देवी स्मारक महाविद्यालय में आयोजित पुलिस पाठशाला में रिसिया के प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने नारी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया। संस्थापक डॉ. गणेश प्रसाद, चंद्रशेखर बालिका इंटर कॉलेज रिसिया की प्रधानाचार्य मधु चौधरी, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने भी महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। छात्रा सीमा मिश्रा, रागिनी तिवारी, डिम्पल यादव ने भी पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं को खुलकर शिक्षकों व सहपाठियों से साझा किया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (6-2-19)