Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : अपराजिता बनें बेटियां

Published - Tue 08, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

अयोध्या। विषम परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ते रहना ही अपराजिता है। बेटियां हमारे समाज का सम्मान हैं और यह सम्मान उनके अमिट संकल्प की वजह से उन्हें मिल रहा है। अपराजिता अभियान के तहत 4 जनवरी को श्री चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मिल्कीपुर एसडीएम केडी शर्मा ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर बेटियों ने जहां अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया, वहीं देश के लिए एक बेटी रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जीवनी में संघर्ष की अनेक गाथाएं छिपी हैं। इसलिए शोषण और अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए घर की दहलीज से ऊपर उठने की जरूरत है। हमारा संकल्प ऊंचा होना चाहिए और संकल्प टूटने न पाए यह प्रयास सतत रहना चाहिए। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (4-1-19)