Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हमीरपुर :बेटे-बेटी को एक समझें

Published - Mon 14, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

हमीरपुर। बेटों और बेटियों में भेद करना अब खत्म कर दें। यह सोच बदलने की सबसे ज्यादा जरूरत महिलाओं को है। अपराजिता अभियान के तहत 5 जनवरी को ग्राम पंचायत दडूही में आयोजित पुलिस की पाठशाला में उप पुलिस अधीक्षक रेणु शर्मा ने महिलाओं को यह नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को कई कानूनों की जानकारी दी। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों को जन्म देने वाली दस महिलाओं को बधाई संदेश प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ बलवीर बिरला, प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रदीप चौहान, पंचायत प्रधान उषा बिरला, उप प्रधान पवन कुमार ने भी महिलाओं को बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (5-1-19)