Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : सावधानी से चलाएं वाहन

Published - Sat 15, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला में बताए यातायात नियम

police ki pathshala dalmau

रायबरेली। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग डलमऊ में पुलिस की पाठशाला लगी। सीओ डलमऊ विनीत सिंह, कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने दीप प्रज्जवलित करके पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ किया। सीओ ने कहा कि हम सबकी जिंदगी अनमोल है। इसलिए हम अपना ख्याल रखें। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें। दाएं-बाएं मुड़ते समय जरूर देखें। गाड़ी धीमी गति से चलाएं। हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। थोड़ी सी चूक से जान जाने का खतरा रहता है। इसलिए सावधान होकर गाड़ी चलाना चाहिए। स्वयं के साथ ही दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान सीओ ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।