Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मऊ: कर्तव्य निभाकर बनें अपराजिता

Published - Sun 13, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

मऊ। महिलाओं के पास सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी घर की होती है, लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी पुरुष की भी होती है कि वो मदद करे। इस बीच अगर महिला का शोषण किया जाता है तो यह गलत है। ऐसा करने वाले सजा पाने के हकदार हैँ। अपराजिता अभियान के तहत बल्लीपुरा मुहल्ला स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में 10 जनवरी को आयोजित पुलिस की पाठशाला में अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को संस्कारित बनकर अपराजिता होने का टिप्स दिया। कहा कि कर्तव्यों का निर्वहन कर महिला अपराजिता बन सकती हैं। महिला थाना प्रभारी अनीता सिंह ने सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। पाठशाला में मौजूद 1500 छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टाफ ने नारी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया और शपथ पत्र भरे। (10-1-19)