Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : आत्मबल का विकास करें

Published - Mon 14, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

police ki pathshala dynamic inter collage patranga ayodhya

पटरंगा (अयोध्या)। बेटियां विभिन्न रूपों में समाज में एक अहम भूमिका निभाती हैं। जरूरत पड़ने पर वे दुर्गा और काली बनकर तो कभी रानी लक्ष्मी बाई के रूप में अपनी ताकत का एहसास कराया है। बस जरूरत है कि आदमी के व्यक्तित्व को पहचानें और खुद से सवाल कर अपने आत्मबल का विकास करें। अपराजिता अभियान के तहत 10 जनवरी को रानीमऊ के डायनमिक इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में थानाध्यक्ष पटरंगा बृजेश कुमार सिंह ने यह बातकही। उन्होंने कहा कि समाज में पुरुषों की सोच ऐसी हो गई है कि जरूरत के अनुसार कभी वे महिलाओं को देवी रूप में पूजते हैं तो कभी कमजोर महिला कहकर उनका मनोबल तोड़ते हैं। आपको इस मानसिकता से ऊपर उठना होगा और अपनी सफलता की इबारत खुद लिखनी होगी। पुलिस की पाठशाला संस्कारों के साथ कानून रूपी ज्ञान देकर आप में मजबूती पैदा करती है। छात्रों ने सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, अपराध समेत कई मुद्दों पर उनसे सवाल पूछे। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (10-1-19)