Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मुरादाबाद : पुलिस को समझें दोस्त

Published - Thu 07, Feb 2019

पुलिस की पाठशाला

मुरादाबाद। पुलिस आपकी दोस्त है, उसे हमेशा अपना सहयोगी समझें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद जरूर लें। पुलिस की मदद लेने में किसी भी तरह का संकोच नहीं करें। अगर कोई और भी परेशानी में दिखे तो तुरंत पुलिस को कॉल करें। अपराजिता अभियान के तहत फातिमा गर्ल्स  इंटर कॉलेज नौगांवा सादात में 5 फरवरी को आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के विभिन्न कानून और अन्य जरूरी बातें भी बताई। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (5-3-19)