Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : कभी हार नहीं मानें

Published - Wed 09, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

police ki pathshala gove girls inter collage rudouli ayodhya

रुदौली (अयोध्या)। महिला शक्ति का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानना महिलाओं से सीखा जा सकता है। वो जरूरत पडऩे पर काली बन जाती है। अपराजिता अभियान के तहत 8 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुदौली में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसडीएम टीपी शर्मा ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने कहा,शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करना ही अपराजिता का स्वरूप है। छात्राएं खूब मेहनत करें, खूब मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि सफलता के शिखर तक पहुंच सके। शिक्षित और कामयाब महिला ही समाज में सुधार ला सकती है। इस दौरान सभी ने अपराजिता संकल्प भी लिया। (8-1-19)