Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : नारी सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी

Published - Thu 27, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला

अयोध्या। कहीं पर भी नारी का अपमान या उस पर अत्याचार हो रहा हो तो देश के सभ्य नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि उसकी रक्षा की जाए।  ग्रामोदय इंटर कालेज रामपुर सर्धा में अपराजिता अभियान के तहत 13 दिसंबर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी देहात संजय कुमार और सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने छात्राओं को यह सीख दी। उन्होंने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने भी सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। पाठशाला में 738 शपथ पत्र भरे गए। (13-12-18)