Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देवरिया : सुरक्षा के लिए बिना डरें बताएं

Published - Mon 04, Mar 2019

पुलिस की पाठशाला

देवरिया। किसी भी परेशानी में डरकर चुप रहना उसका समाधान नहीं है। इसके लिए चुप्पी तोड़नी होगी, तभी आपको सुरक्षा मिल सकेगी। बिना बोले किसी को पता नहीं चल सकता कि आप मुसीबत में हैं, इसलिए बिना डरें परिवार के सदस्यों को खुलकर बताएं। जरूरत पड़े तो पुलिस की भी मदद लें। बरहज तहसील के ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज भलुअनी में अपराजिता अभियान के तहत 25 फरवरी को आयोजित पुलिस की पाठशाला में थानाध्यक्ष शिवशंकर चौबे ने छात्राओं को यह बात कही। उन्होंने पुलिस के कामकाज, महिला हेल्पलाइन, 100 नंबर की उपयोगिता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। (25-2-19)