Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

झांसी : पुलिस हमेशा मदद को तत्पर

Published - Thu 13, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को दी जानकारी

झांसी। शहर के कुलदीप सरस्वती इंटर कॉलेज में चार दिसंबर को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए है। किसी भी प्रकार का अपराध होने या खुद के साथ कोई घटना घटित होने पर तुरंत पुलिस को कॉल करके सूचना दें। पुलिस आपकी मदद करेगी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई थी। इसमें यातायात प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने भी दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने और अन्य यातायात नियमों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इन नियमों से अन्य लोगों को भी अवगत कराएं। कार्यक्रम में इस दौरान 158 विद्यार्थियों ने शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।