Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देवरिया : अब अपराधियों की खैर नहीं

Published - Sun 16, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला का आयोजन

देवरिया। अब अपराधियों की खैर नहीं। महिलाओं के साथ बदतमीजी करने वाले अपराधी होंगे सलाखों के पीछे। महिलाओं को कमजोर न समझो, वे अब हैं ताकतवर। शहर के कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 11 दिसंबर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं में ऐसा ही उत्साह दिखाई दिया। मुख्य अति‌थि अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, यूपी-100, पॉवर एंजेल्स, यातायात नियम के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित 463 छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया। इस आयोजन में सदर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय, यातायात प्रभारी रामवृक्ष यादव, पॉवर एंजेल्स की सदस्य नमिता अल्फ्रेड, प्रधानाचार्य विमला राय भी मौजूद रहीं।