Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

लखीमपुरखीरी : डरें नहीं, पुलिस को बताएं

Published - Tue 04, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला का आयोजन

police ki pathshala lakhimpur khiri


लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की ओर से भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को कानून, महिलाओं के अधिकार, साइबर क्राइम सहित यातायात नियमों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सीओ धौरहरा श्रेष्ठा ठाकुर ने छात्राओं से कहा कि स्कूल, बाजार आदि जगहों पर आते-जाते यदि कोई पीछा कर रहा है या कमेंट करता है तो उसे छिपाएं नहीं, बल्कि उसकी जानकारी घरवालों के साथ महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर भी दें। उन्होंने कहा कि 1090 पर जानकारी देने वाले  का नाम पता गुप्त रहता है। उन्होंने छात्राओं को फेसबुक, वाट्सएप का उपयोग सजगता से करने की नसीहत दी। साइबर क्राइम डिपार्टमेंट से संबंधित अजीत सिंह ने फेसबुक एवं वाट्सएप से होने वाले अपराधों एवं उनसे बचने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शशिबाला वाजपेयी ने किया।