Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महराजगंज : छात्राएं हर परिस्थितियों का सामना करें

Published - Fri 14, Dec 2018

छात्राओं को सिखाया खुद की सुरक्षा करना

police ki pathshala maharajganj

महराजगंज। विशप एकेडमी महराजगंज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आईपीएस रोहित सिंह सजवान ने छात्राओं को कानून की जानकारी दी। छात्राओं से मुसीबत के समय पुलिस को कॉल करने और किसी भी परिस्थिति का साहस से मुकाबला करने की सीख दी गई। इसके बाद अपराजिता अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी छात्राओं को जागरूक किया।