Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महराजगंज : छात्राओं ने जाने अपने अधिकार

Published - Sun 16, Dec 2018

छात्राओं को दी कानून की जानकारी

police ki pathshala nichlol

महराजगंज। छात्राएं किसी भी अपराधी से डरे नहीं, डटकर मुकाबला करें। साहस दिखाएंगी तो अपराधियों के हौसले भी खुद ब खुद पस्त हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही पाठ 19 नवंबर को राजेंद्र प्रसाद ताराचंद्र पीजी कॉलेज निचलौल में छात्राओं को पढ़ाया गया। अपराजिता अभियान के तहत यहां आयोजित पुलिस की पाठशाला में पीपीएस क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह ने छात्राओं को कानून की जानकारी दी तथा साहस भी बढ़ाया। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र कुमार ने भी छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई।