Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : खुद की रक्षक बनें

Published - Sat 05, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

अयोध्या। जमाने के साथ खुद को बदलने का समय आ गया है। अन्याय सहने के दिन अब खत्म हो चुके हैं। बेटियों को इसकी शुरुआत करनी होगी और महिलाओं को अत्याचारों से बचाना होगा। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत 2 जनवरी को परशुराम वर्मा स्मारक महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तारुन में आयोजित पुलिस की पाठशाला में यह बात कही गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार वे खुद की रक्षक बन सकती हैं। इसके लिए उन्हें किस प्रकार खुद को सतर्क और सजग करना होगा। किस प्रकार खुद को अपराधियों से बचाया जा सकता है। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली और नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। (2-1-19)