Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

संतकबीरनगर : अपने अधिकार जानें

Published - Sat 29, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला

संतकबीरनगर। महिलाओं को अपने अधिकार जानने चाहिए। अगर उन्हें अधिकारों की जानकारी होगी, तो वे मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना आसानी से कर सकेंगी। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में अपराजिता अभियान के तहत  26 नवम्बर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सदर रमेश कुमार ने छात्राओं को यह सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य अरुंधती व एंटी रोमियो टीम के प्रभारी राजेश कुमार ने भी छात्राओं को सतर्कता बरतने और अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करने की सीख दी। साथ ही उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को कॉल करने की भी सीख दी गई। (26-11-18)