Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पीलीभीत : विपरीत परिस्थितियों से करें संघर्ष

Published - Tue 04, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला का आयोजन

पीलीभीत। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज में 24 नवंबर को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम बीसलपुर वंदना त्रिवेदी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं कमजोर नहीं रहीं। छात्राएं बेहतर शिक्षा व आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ें और  अपराजिता बनकर विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। वहीं महिला अफसरों ने अपने जीवन में घटी घटनाओं को साझा किया, तो एंटी रोमियो स्क्वॉयड प्रभारी परमजीत कौर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। कार्यक्रम में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के लिए महिलाओं से आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि लड़कियां खुद को कमजोर न समझें और स्वछंद जीवन जिएं। मिस इंडिया खादी फाउंडेशन की प्रोजेक्ट हेड यांग जांग श्रीन रही। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इनर व्हील क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल, प्रधानाचार्या प्रिया जगोता ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। देते हुए अपराजिता मुहिम की सराहना की।