Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : कभी निराश न हों बेटियां

Published - Sun 03, Mar 2019

पुलिस की पाठशाला

police ki pathshala rajendra bahadur inter collage deeh raibarelly

रायबरेली। लगन और मेहनत के साथ बेटियां शिक्षा हासिल करें। कभी अपने मन में निराशा न पाले। मंजिल की तरफ हमेशा कदम बढ़ाती रहें। ऐसा करने से वह निश्चित तौर से देश और अपने जिले का नाम रोशन करेंगी। उनके माता-पिता का भी नाम होगा। अपराजिता अभियान के तहत 21 फरवरी को राजेंद्र बहादुर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज डीह में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा, समाज की बेहतरी के लिए यातायात नियमों का पालन करना भी जरूरी हो गया। लोगों को वाहन चलाते हेलमेट का प्रयोग करने को प्रेरित करें। खुद के साथ दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सभी ने अपराजिता संकल्प लिया। (21-2-19)