Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

ग्रेटर नोएडा : म​हिलाएं रखें मजबूत इरादे

Published - Tue 04, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला का आयोजन


ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत कासना स्थित राव कॉसल स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें सीओ निशांक शर्मा ने कहा कि महिलाओं को मजबूत इरादे करने होंगे। जो शिक्षित महिलाएं हैं, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि दूसरी अशिक्षित महिलाओं को शिक्षित करें। समाज में जहां भी महिलाओं का शोषण हो, उसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि यह अभियान पूरे देश की महिलाओं को मार्ग दिखाएगा।  सीओ ने बताया कि पुलिस अपना काम करती है। लेकिन सुरक्षा के प्रति भी व्यक्ति की खुद की भी जिम्मेदारी बनती है। कोई भी आपराधिक गतिविधि महसूस होते ही परिजन,  शिक्षक, मित्र या पुलिस को 1090 पर कॉल कर जानकारी दें। उन्होंने छात्रों को बताया कि जरूरी नहीं है कि अपराधी कोई अपरिचित हो, वह परिचित भी हो सकता है। लिहाजा संकोच व चुप रहने के बजाय विरोध करें। इससे समय रहते अपराध होने से रोका जा सकता है।