Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बस्ती : पुलिस को मित्र समझें

Published - Wed 16, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

बस्ती। पुलिस हमेशा अपराधियों पर सख्त होती है। आम आदमी पुलिस को अपना मित्र समझें। थोड़ी सी भी परेशानी हो तो पुलिस की मदद जरूर लें। आपका थोड़ा सा साहस अपराधियों, मनचलों को सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। अपराजिता अभियान के तहत डॉ. आरजी सिंह इंटर कॉलेज बेलाड़ी में 12 जनवरी को आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो डायल 100 व 1090 पर अवश्य बताएं। विद्यालय प्रबंधक डॉ. आरजी सिंह ने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। इस दौरान 180 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे और अपराजिता का संकल्प लिया। (12-1-19)