Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर: छात्राओं ने ली शपथ

Published - Sat 29, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला

गोरखपुर। पढ़ाई पर पूरा मन लगाकर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करना चाहिए। आज महिलाओं ने उन्हें बांधने वाली सभी बेड़ियां तोड़ दी है। वे हर क्षेत्र में खुद को साबित कर चुकी हैं और लगातार अपना परचम फहरा रही है। आप भी पूरी तन्मयता के साथ पढ़ाई करें और परिवार के साथ समाज और देश का नाम रोशन करें। आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी गोरखपुर में अपराजिता अभियान के तहत 3 दिसंबर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी रोहन प्रमोद ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और उनके निदान के लिए बने हुए कानूनों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं ने अपराजिता की शपथ भी ली। (3-12-18)