Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महराजगंज : पुलिस को समझें दोस्त

Published - Sat 12, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

महराजगंज। पुलिस को हमेशा अपना दोस्त समझें, क्योंकि इसका काम आम नागरिकों की मदद करना है। पुलिस का गठन भी इसीलिए किया गया है कि वह अपरा​धियों पर सख्ती बरतते हुए जरूरतमंद और पीड़ितों की सहायता कर सके। अपराजिता अभियान के तहत 10 जनवरी को फरेंदा तहसील के स्कॉलर्स एकेडमी आनंदनगर में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ फरेंदा एके मिश्र ने विद्यार्थियों से यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को संकोच छोड़कर पुलिस की मदद लेने को प्रेरित किया। साथ ही किसी भी अपराध और अपराधी से डरकर चुप रहने की बजाय आवाज उठाने और लड़ने की सीख दी।  साथ ही सरकार की ओर से जारी किए गए सुरक्षा संबंधी नंबर के प्रयोग के बारे में बताया गया। इस दौरान 550 शपथ पत्र भरे गए और नारी गरिमा का संकल्प लिया गया। (10-1-19)