Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : परिजनों को जरूर बताएं

Published - Wed 13, Feb 2019

पुलिस की पाठशाला

गोरखपुर। छात्राओं के साथ राह चलते होने वाली छेड़खानी या अन्य कोई भी परेशानी होने पर वे परिजनों को जरूर बताएं। परिजनों को भी चाहिए कि मामला गंभीर होने पर वे पुलिस की मदद जरूर लें, ताकि अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। ऐसा नहीं करने पर अपराधियों के हौसले बढ़ जाते हैं, जो आपके साथ ही अन्य महिलाओं के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। अपराजिता अभियान के तहत 8 फरवरी को शेम्फोर्ड स्कूल सरदारनगर में पीएसी के सेनानायक शलभ माथुर ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। पाठशाला में 366 शपथपत्र भरे गए। (8-2-19)