Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बिलासपुर : दबाएं नहीं, आवाज उठाएं

Published - Tue 15, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

police ki pathshala shree education institute bilaspur

बिलासपुर। महिलाओं को किसी भी तरह के अपराध को लेकर अपनी आवाज नहीं दबानी चाहिए। उन्हें अपनी आवाज उठाने के लिए आगे आना चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत श्री एजुकेशन इंस्टीट्यूट (सीडेक) में 29 जनवरी को आयोजित पुलिस की पाठशाला में सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने महिलाओं से कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश  सरकार ने कई सुरक्षा एप तैयार किए हैँ। शक्ति एप के माध्यम से महिलाएं पुलिस को अपने आसपास या उनके साथ हो रहे अपराधों की जानकारी दे सकती हैं। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और एकत्रित होकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय ​कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (29-11-18)