Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

एटा : पुलिस के प्रति बदलें नजरिया

Published - Tue 08, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

एटा। पुलिस हमेशा से ही आम नागरिकों की मददगार रही है। पुलिस का गठन भी इसीलिए किया गया है कि वह जरूरतमंद और पीड़ितों की मदद कर सके। लोगों को पुलिस के प्रति नजरिया बदलना चाहिए, उसे अपना दोस्त मानना चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत 7 जनवरी को श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसएसपी आशीष तिवारी ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को संकोच छोड़कर पुलिस की मदद लेने को प्रेरित किया। साथ ही किसी भी अपराध और अपराधी से डरकर चुप रहने की बजाय आवाज उठाने और लड़ने की सीख दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली बताई और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल 200 से ज्यादा छात्राओं और स्टाफ ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (7-1-19)