Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

श्रावस्ती : महिलाएं करें पहल

Published - Mon 07, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

श्रावस्ती। केवल आत्मनिर्भर बनने का नारा देने से कुछ नहीं होगा। हर कार्य के लिए स्वयं को ही पहल करनी होगी। महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इसके साथ ही देश दुनिया में क्या हो रहा है, इस पर भी महिलाओं को नजर रखने का आवश्यकता है। चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में 2 जनवरी को अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने छात्राओं से यह बात कही। इस दौरान छात्राओं ने अपनी कई जिज्ञासाएं रखीं, जिनका डीएम ने जवाब दिया। पुलिस अधिकारियों ने भी महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने को प्रेरित किया। समारोह के बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (2-1-19)