Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कांगड़ा : कानून के दुरुपयोग से बचें

Published - Sat 19, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

धर्मशाला (कांगड़ा)। छेड़छाड़ पर छात्राएं बिना झिझक शिकायत करें, पुलिस मदद करेगी। बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 जारी किया गया है। बच्चे अपनी व्यथा 100 नंबर पर सुना सकते हैं। लेकिन, कई मामलों में ऐसा पाया जा रहा है कि बच्चे कानून को ढाल बनाकर अध्यापकों की झूठी शिकायत कर रहे हैं। इससे कानून का दुरुपयोग हो रहा है, वहीं पुलिस का भी समय बर्बाद हो रहा है। अपराजिता अभियान के तहत 4 दिसंबर को ठाकुर कांशीराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मस्तपुर (गगल) में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से निपटने के लिए प्रदेश में विशेष महिला थाने स्थापित किए गए हैँ। महिलाएं बिना झिझक अपनी बात पुलिस के समक्ष रखें। विद्या​र्थी भी सजग रहकर नशे के खिलाफ शिकायत दें। प्रधानाचार्य ओपेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। उन्हें इसके लिए आवाज उठानी होगी। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (4-12-18)