Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जौनपुर : कमजोर नहीं हैं बेटियां

Published - Sun 03, Feb 2019

पुलिस की पाठशाला

जौनपुर। बेटियां कमजोर नहीं, अपराजिता हैं। उन्होंने अब यह साबित भी कर दिया है। परिवार और समाज के बंधनों की बेड़ियों को तोड़कर अब वे पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास की दिशा में काम कर रही हैं। बेटियों और महिलाओं को तरक्की के साथ ही खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत 28 जनवरी को प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी दिनेश पाल सिंह ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को महिला अधिकारों और उनपर होने वाले अपराधों की जानकारी दी तथा अन्याय सहने की बजाय खुलकर बोलने और विरोध करने को प्रेरित किया। एसपी ने कहा, पुलिस आपकी दोस्त है, आप जब चाहें उनकी मदद ले सकती हैं। उन्होंने बेटियों का आह्वान किया आगे बढ़ें और अपने हक के लिए लड़ें।  इस मौके पर 350 छात्राओं ने शपथपत्र भरा। (28-1-19)