Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

भदोही : महिलाओं पर न होने दें अत्याचार

Published - Fri 14, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला का आयोजन

भदोही। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत पांच दिसंबर को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और ‌महिला थाने की इंस्पेक्टर ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और छेड़छाड़ के खिलाफ मुखर होने को कहा।  उन्होंने कहा कि म​हिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं। अपराधियों से घबराएं नहीं, डटकर मुकाबला करें। पुलिस भी आपकी मदद करेगी, आप अपराधों के बारे में पुलिस को बताएं। उन्होंने कहा, छात्राओं को खुद भी सतर्क रहना होगा। छात्राओं ने भी पुलिस प्रणाली एवं सुरक्षा के बारे में सवाल किए, जिनका पुलिस अधिकारियों ने जवाब दिया।