Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हाथरस : रंगोली से सजाई दुनिया

Published - Sun 13, Jan 2019

प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

हाथरस। नारी सशक्तीकरण का संदेश देती और कुरीतियों पर कटाक्ष करती रंगोलियों के साथ छात्राओं ने अपने मन की बात सभी के सामने रखी। अपराजिता अभियान के तहत 20 दिसंबर को सिकंदर राओ तहसील के अमूलचंद इंटर कॉलेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई तथा इनके माध्यम से बेटियों को स्कूल भेजने, बाल विवाह नहीं करने, बेटे और बे​टी में भेद नहीं करने सहित अन्य संदेश दिए। इस दौरान छात्राओं ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा का संकल्प लिया। (20-12-18)