Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : समाज की सोच बदलनी होगी

Published - Mon 21, Jan 2019

सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशाप

self confidence workshop dr brijkishor madical collage ayodhya

अयोध्या। लाख कानून बनाने के बाद भी महिला अपराध कम नहीं हो रहे हैं। इसके लिए अब हमें चुप्पी तोड़कर खुलकर आवाज उठानी होगी। समाज में लड़कियों के प्रति जो सोच बन गई है] उसे बदलने की जरूरत है।  समाज को जागरूक करना होगा। अपराजिता अभियान के तहत 18 जनवरी को डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बीएचएमएस की छात्राओं ने यह बात कही। वे महिला सशक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार साझा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण अभियान को शहर ही नहीं, गांव तक भी पहुंचाने की जरूरत है। 'मैं किसी से कम नहीं सारी दुनिया को दिखाऊंगी...' जैसे गीतों के माध्यम से छात्राओं ने स्वयं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने महिलाओं को विरोध का प्रतिकार करने की आदत डालने के साथ स्वयं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने को प्रेरित किया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (18-1-19)