Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : नारी सम्मान में बनें भागीदार

Published - Tue 22, Jan 2019

सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशॉप

रायबरेली। नारी का सम्मान युगों-युगों से चला आ रहा है। सम्मान की खातिर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने घुटने नहीं टेके। मातृभूमि की आजादी के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष हमारे लिए प्रेरणास्रोत बना है। नारी सम्मान में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत 17 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री शहीद इंटर कॉलेज सरेनी में आयोजित परिचर्चा में यह बात कही गई। वक्ताओं ने कहा, अपने आसपास फैली अराजकता पर नजर रखें। इसके बारे में महिलाएं खुलकर परिवार में बात करें और जरूरत पडऩे पर तुरंत पुलिस से मदद लें। महिलाएं अब किसी से कमजोर नहीं हैं। बस वह अपनी ताकत को पहचानें और डटकर मुकाबला करें। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (17-1-19)