Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : शिक्षा से ही जागरुकता

Published - Tue 22, Jan 2019

सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशॉप

selfconfidence workshop govt girls inter collage mishrikh sitapur

सीतापुर। समाज बेटियों को कमजोर न समझें। वो हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल करने का हुनर रखती हैं। बस उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। अपराजिता अभियान के तहत 19 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मिश्रिख में नारी सशक्तीकरण व सुरक्षा विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने यह बात कही। शिक्षिकाओं ने कहा कि आगे बढऩे के लिए बेटियों को पढ़ाई अवश्य करनी चाहिए। शिक्षा से ही उनमें जागरूकता आएगी और वो अधिकारों को जान पाएंगी। शिक्षा से महिलाओं को घर चलाने में काफी मदद मिलेगी और वो सही समय पर सही फैसले लेकर आगे बढ़ सकती हैं। कार्यक्रम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी महिला परेशानी में है तो उसे हिम्मत से काम लेना चाहिए और हेल्पलाइन नंबर व पुलिस को सूचना देकर उनकी मदद लेनी चाहिए। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (19-1-19)