Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : बेटे-बेटी का भेद खत्म हो

Published - Tue 22, Jan 2019

सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशॉप

सुल्तानपुर। परिवार के सहयोग से ही महिलाएं सशक्त होंगी, लेकिन मां-बाप ही परवरिश में अंतर करते हैं। ऐसे में पहले घर में ही बेटी-बेटे के भेदभाव को खत्म करना होगा। महिलाएं शक्ति की पुंज हैं। जीवन में उनकी कभी हार हो ही नहीं सकती। महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें फिर अन्य महिलाओं को जागरूक करें। अपराजिता अभियान के तहत 18 जनवरी को मनीषी महिला पीजी कॉलेज में आयोजित सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशॉप में एडीएम न्यायिक रश्मि सिंह ने यह बात क​ही। उन्होंने कहा कि सरकारें महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। शिक्षित महिलाओं को इसका फायदा उठाते हुए अन्य महिलाओं को भी जागरूक करना होगा। आज महिलाएं जमीन से लेकर आसमान तक अपना परचम लहरा रही हैं, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. नीलम शांडिल्य व कॉलेज के संस्थापक जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने भी छात्राओं को सजग रहते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। संचालन डॉ. उपासना मिश्रा ने किया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (18-1-19)