Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : हिम्मत कर आवाज उठाएं

Published - Tue 22, Jan 2019

सेल्फ डिफेंस कैंप

रायबरेली। मुसीबत के वक्त डरे नहीं। हिम्मत करें और आवाज उठाएं। आपके पास जो भी वस्तु उपलब्ध है, उसके माध्यम से  बचाव की पूरी कोशिश करें। सामने वाले को यह कतई न लगें कि आप उससे डर गए हैं। अपराजिता अभियान के तहत 19 जनवरी को कमला नेहरू महाविद्यालय तेजगांव सरेनी में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि किस प्रकार दैनिक उपयोग की छोटी-छोटी चीजें भी मुसीबत में बड़ी मददगार साबित हो सकती हैं। उन्हें दांवपेच भी सिखाए गए और नियमित अभ्यास करने को प्रेरित किया गया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (19-1-19)