Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : सशक्त बनें बेटियां

Published - Sun 13, Jan 2019

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया

selfdefence workshop pant park gorakhpur

गोरखपुर। महिला को कमजोर माना जाता है। उन्हें अबला कहा जाता है। इसकी जिम्मेदार भी वे खुद ही हैं। जब तक वे खुद अपनेआप को मजबूत नहीं बनाएगी। ताकतवर नहीं बनेंगी, समाज में ऐसे ही कहा जाता रहेगा। अमर उजाला की अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत गोरखपुर में 9 जनवरी को पंत पार्क में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बेटियों से यह बात कही गई। ताइक्वांडो कोच लालदेव ने बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। लालदेव अब तक 10 हजार बेटियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे चुके हैं और लगातार इसमें लगे हैं। अभ्यास के बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा का संकल्प लिया।  (9-1-19)