Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

एटा : खेलों में आगे बढ़ें बेटियां

Published - Sun 13, Jan 2019

कबड्डी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

एटा। साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, हेमा दास सहित कई ऐसी महिलाएं हैं जो खेल में क्षेत्र में भारत ही नहीं, पूरे विश्व में पहचानी जाने लगी हैं। इन्होंने दिनरात एक करके अपने खेल प्रदर्शन को निखारा और आज देश का गौरव बढ़ा रही हैं। छात्राएं अगर खेलों में रुचि रखती हैं और इसी में कॅरिअर बनाने का सोच रही हैं तो उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। अपराजिता ​अभियान के तहत 19 दिसंबर को रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता से पहले शिक्षकों ने छात्राओं से यह बात कही। इस दौरान दो वर्गों में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (19-12-18)