Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

झांसी : बेटियों ने खेलों में दिखाया उत्साह

Published - Sat 12, Jan 2019

खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

झांसी। कुछ बेटियां मैदान में थीं, तो बाकी सभी मैदान से बाहर रहकर उनका हौसला बढ़ा रही थी। जबर्दस्त हूटिंग के बीच जीत का जज्बा लिए बेटियां मैदान में हर दांवपेच आजमा रहीं थीं। अपराजिता अभियान के तहत मोंठ कस्बे के टीकाराम म​हाविद्यालय में 8 जनवरी को आयोजित बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं में जीत के लिए जोर-आजमाइश की। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान 218 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। (8-1-19)