Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : पर्यावरण सुरक्षा की मुहिम

Published - Thu 15, Nov 2018

इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संकल्प

sultanpur diwali

सुल्तानपुर। शहर के एक होटल में "दिवाली बचपन की" विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से केएनआई पीएसएस के पर्यावरण विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष मनीषा सक्सेना समेत शहर की 16 महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ईको फ्रेंडली दिवाली का महत्व बताया गया कि किस प्रकार यह प्रदूषण को रोकती है। यहां बताया गया कि पर्यावरण सुरक्षा से ही भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है। ​कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीपक ही प्रज्वलित करेंगे।