Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देवरिया : यातायात नियम अपनाएं

Published - Fri 28, Dec 2018

यातायात जागरुकता रैली

देवरिया। यातायात नियमों का पालन खुद की सुरक्षा के लिए कियाज जाना चाहिए, न कि पुलिस से डरकर या जुर्माने से बचने के लिए। हेलमेट और सीट बेल्ट खुद की सुरक्षा के लिए है। इसे लगाकर दुर्घटनाओं के समय जान को बचाया जा सकता है। अपराजिता अभियान के तहत 21 नवंबर को शहर में स्कूटी पर सवार होकर निकली  छात्राओं ने लोगों को यह जानकारी दी। संत विनोबा पीजी कॉलेज से शुरू हुई यातायात जागरुकता रैली को टीएसआई रामवृक्ष यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी पर सवार छात्राओं ने हेलमेट लगाकर पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, तिराहों पर रुक कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी। पोस्टर,  पेम्फलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। (21-11-18)