Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बलरामपुर : लोकतंत्र को बनाएं मजबूत

Published - Wed 30, Jan 2019

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर परिचर्चा

बलरामपुर। हर व्यक्ति को जागरूक मतदाता बनकर अपने वोट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इसी से देश का लोकतंत्र मजबूत होगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपराजिता अभियान के तहत 25 जनवरी को एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित परिचर्चा में बेटियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए अधिक से अधिक मतदान करेंगे। इसके बाद बेटियों ने शहर में मतदान जागरुकता रैली भी निकाली। (25-1-19)