Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अंबेडकरनगर : चुनौतियों से न डरें

Published - Tue 05, Feb 2019

वुमन काउंसलिंग वर्कशॉप

women counselling workshop ramabai govt women collage ambedkar nagar

अंबेडकरनगर। छात्राओं को सामाजिक सरोकारों से जुडऩा होगा। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। बढ़े हुए आत्मविश्वास के बल पर ही वे कई चुनौतियों से आसानी से जूझ सकती हैं। यह विचार रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या शेफाली सिंह ने 30 जनवरी अपराजिता अभियान के तहत आयोजित वीमेन काउंसलिंग वर्कशॉप में रखे। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सिर्फ किताबी शिक्षा तक सीमित रहने की जरूरत नहीं। व्यावहारिक ज्ञान बेहद जरूरी है। जब तक सर्वांगीण विकास नहीं होगा तब तक वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती है। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (30-1-19)