Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सोनभद्र : महिलाएं बनें स्वावलंबी

Published - Fri 11, Jan 2019

नारी सशक्तीकरण संगोष्ठी

सोनभद्र। महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सकता है। महिलाओं के काम करने से परिवार की आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी ही, समाज के स्तर में भी सुधार होगा। इसलिए बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें कामयाब बनाएं। अपराजिता अभियान के तहत 9 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित नारी सशक्तीकरण गोष्ठी में यह बात कही गई। इस दौरान छात्राओं ने समाज में महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न को गंभीरता से उठाया। साथ ही अपराजिता शपथ पत्र भरकर नारी की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। (9-1-19)