Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोंडा : स्वावलंबन सबसे बड़ी जीत

Published - Thu 28, Feb 2019

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गोंडा। आत्मनिर्भर बनना आत्मसम्मान का प्रतीक है। इससे न केवल आप परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकतीं हैं, बल्कि समाज में खुद को साबित भी कर सकती हैं। अपराजिता अभियान के तहत सामाजिक संस्था सावन कृपाल रुहानी मिशन आश्रम में 18 फरवरी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वावलंबन प्रशिक्षण शिविर के दौरान महिलाओं और युवतियों से यह बात कही गई। मिशन के प्रशिक्षकों ने  महिलाओं व बेटियों को सिलाई-कढाई के बारे में बताया, इसके साथ ही आगे स्वरोजगार के तरीके बताए। संस्था के आश्रम अध्यक्ष अजय रायतानी ने कहा कि नारियों एवं बेटियों को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी ने संकल्प लिया कि नारी समाज की तरक्की के लिए कार्य करेंगी और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएंगी। (18-2-19)