Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पीड़ित महिलाओं की आवाज बनीं अमृता

Published - Sat 23, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स

aparajita changemakers amrita kour firozabad

अमृता कौर, जब भी किसी महिला को जरूरत होती है, वे तत्काल उनके लिए उठ खड़ी होती हैं। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाती हैं। घरेलू हिंसा, महिलाओं से मारपीट सहित कई मुद्दों के खिलाफ महिलाओं के साथ खुद जुड़कर उनकी आवाज बनती हैं।उनके जानकारी में कोई मामला आता है तो वह पुलिस थाना से लेकर महिला को डीएम कार्यालय तक ले जाती हैं। उन्हें न्याय मिलने तक पूरी तरह भागदौड़ करती हैं। फिरोजाबाद में जनकल्याणम संस्था के माध्यम से अमृता ने कई महिलाओं को अपने साथ जोड़ा है। महिलाओं के साथ बैठक करके वह पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पहल करती हैं। इस कारण वह महिलाओं में लोकप्रिय भी हैं।