Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अवनि का सरकारी स्कूल, सुविधाएं कॉन्वेंट जैसी

Published - Tue 19, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स

एका। जूनियर स्कूल फरीदा की प्रधानाध्यापिका अवनि कुमारी ने इस विद्यालय की तस्वीर बदल दी। इस स्कूल में प्रवेश किया जाए तो किसी भी स्तर से कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं दिखेगा। यहां बच्चे प्रोजेक्टर से पढ़ाई करते हैं। कंप्यूटर लैब के साथ भौतिक, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रयोगशाला भी बनी हुई हैं। बच्चों को तमाम प्रयोग भी कराए जाते हैं। साथ ही विद्यालय में सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनी हैं, जो प्राइवेट स्कूलों पर भी नहीं दिखेंगी। बच्चों को गर्मी से न जूझना पड़े, इसलिए इन्वर्टर भी लगा है। विद्यालय में टाइल्स भी अलग लगे हैं। अवनि कुमारी कहती हैं जब शुरू किया था तो लोगों ने विद्यालय की तरक्की के लिए मदद भी दी।